सवाई माधोपुर के खेरदा इलाके सोमवार सुबह आग लग गई। जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया। इस दौरान यहां आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर हड़कंप मच गया। आग और धुएं को देखकर आस पास मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। स
आग कि लपटें देखकर लोग सकते में आए
जानकारी के अनुसार खेरदा इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग ने पूरे गोदाम का अपनी जद में ले लिया। गोदाम ने निकली ऊंची आग की लपटों और धुएं को देखकर आग पास के लोग सकते में आ सके। लोगों ने इसकी सूचना नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम को दी।

आग पर काबू पाने का प्रयास करती दमकल।
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग की इस घटना से कितना नुक़सान हुआ है। इसका आकलंन नहीं किया है। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि गोदाम में लाखों रूपए का सामना भरा हुआ था। हालांकि नुकसान का आंकलन आग बुझाने के बाद ही हो सकेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments