नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के भेड़ गांव में पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भेड़ गांव की सीमा के एक खेत में अवैध खनन पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन में काम आ रहे 7 करोड़ रूपए की कीमत के 17 वाहन

पुलिस ने अवैध खनन में काम आ रहे वाहनों को जब्त किया है।
नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पूरे जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। जिलेभर में अवैध खनन पर रोकथाम के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। इसी क्रम में पांचौड़ी पुलिस थाने के नए सीआई श्याम सुंदर को भेड़ गांव एक खेत में अवैध खनन की जानकारी मिली। सीआई श्याम सुंदर ने नागौर एएसपी सुमित कुमार व डीएसपी IPS जतिन जैन को जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पांचौड़ी थाना, डीएसटी और क्यूआरटी मौके पर पहुंची। तीनों टीम ने अवैध खनन क्षेत्र को घेरा। अवैध खनन में जुटे आरोपियों को कार्रवाई की भनक लगने पर भाग गए। तीनों टीम के साथ नागौर डीएसपी ऑफिस की टीम भी मौके पर रही। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 जेसीबी, 4 डंपर, 4 एलएंडटी और 2 ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर ही जब्त कर लिया।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ बाजार कीमत के 17 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 27 पुलिसकर्मी शामिल रहे। जब्त वाहनों के आधार पर अवैध खनन से जुड़े आरोपी भी पकड़े जाएंगे। एसपी ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments