कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि।
मीडिएशन फोर नेशन अभियान को लेकर जिला अभिभाषक संघ की बैठक अध्यक्ष देंवेद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश हारुन खान थे।
बैठक में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से मीडिएशन फोर नेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जालोर जिले में मीडिएशन को लेकर आशा के अनुरुप कार्य नहीं हुआ है। यहां इसकी प्रैक्टिस बहुत कम है। अदालत और वकील दोनों ही पक्षकारों को मोटिवेट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी जगहों पर प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिएशन का लॉर्जर ऑब्जेक्टिव है।

बैठक के दौरान मौजूद वकील।
एडीआर के सचिव अहसान अहमद ने कहा कि मीडिएशन के लिए बिना कंसेंट भी मामला भेजा जा सकता है। इतना ही नहीं पक्षकार जान बूझकर अनुपस्थित रहने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिनस्थ न्यायालयों में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां नहीं होने की शिकायत की। जिससे अधिवक्ताओं को खड़े रहना पड़ता है। बैठक का संचालन अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष अश्विन राजपुरोहित ने किया।
इस दौरान पॉक्सो कोर्ट के जज प्रमोद कुमार मलिक, सीजेएम प्रिया टावरी, एसीजेएम द्वितीय अंकित दवे, एसीजेएम प्रथम राजेंद्रसिंह, जेएम दिव्या गोदारा, अभिभाषक संघ के सचिव प्रवीण कुमार भादरु, कोषाध्यक्ष पुखराज माली, पुस्तकालय अध्यक्ष गोपेश राठौड़, अधिवक्ता शंभूदान आशिया, चुन्नीलाल राजपुरोहित, दिलीप शर्मा, विक्रमसिंह राठौड़, मनोहरसिंह जोधा, अभिताभ सिंह, गोकुलराम परिहार, ओमप्रकाश व्यास, श्रीगोपाल जोशी, नरपतसिंह देवड़ा, रामप्रकाश खाबाणी, जगदीश गोदारा, फारुख कुरैशी, रामसिंह चम्पावत, सुरेंद्र चौहान व प्रवीण कुमार चौहान, सहित बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments