☜ Click Here to Star Rating


राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा- सचिन जी खुद तय कर लें कि छात्रसंघ चुनाव रोके किसने थे। आपकी सरकार ने रोके थे और दोष बीजेपी को दे रहो हो। बीजेपी इन सबको देखेगी, हम लोकतंत्र को बढ़ाने का विश्वास रखते हैं।

.

सचिन पायलट जी भूल जाते हैं कि वो उस कांग्रेस पार्टी को रिप्रजेंट करते हैं, जिसने राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों को ही नहीं देश में भी चुनाव नहीं करवाने और संविधान को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया है।

चतुर्वेदी ने डोटासरा के पर्ची वाले बयान पर भी जवाब दिया। कहा- ये तो वो बताएं कि उनके सीएम, अपने डिप्टी सीएम को नाकारा-निकम्मा कहते थे, तब कौनसी पर्ची चलती थी।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी आज कोटा जाते समय टोंक रुके थे, यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते समय मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों पर पलटवार किया।

पहले पढ़िए सचिन पायलट का बयान

दरअसल, छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर मंगलवार को NSUI ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पायलट ने कहा था- पता नहीं कौन मुख्यमंत्री को सलाह दे रहा है। ग्रामीण इलाकों में विकास रुक चुका है। चुनाव रोकने के लिए न जाने कौनसा सलाहकार बता रहा है। यह सरकार सिर्फ सत्ता में बैठकर मजा लेना चाहती है। कोई भी चुनाव नहीं कराना चाहती है।

चतुर्वेदी कोटा जाते हुए टोंक रुके थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

चतुर्वेदी कोटा जाते हुए टोंक रुके थे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री को नाकारा-निकम्मा कहते थे तब कौनसी पर्ची चलती थी

मीडिया ने डोटासरा के पर्ची की सरकार वाले बयान पर सवाल किया तो चतुर्वेदी ने कहा- ये तो वो बताएं कि उनके मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) अपने उप मुख्यमंत्री को कहते थे, नाकारा है, निकम्मा है देशद्रोही है। तब कौनसी पर्ची चलती थी।

जब उनके मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उनका उप मुख्यमंत्री (सचिन पायलट) अड़ गया था कि मेरी भी मंच पर कुर्सी लगाओ। उन सबका जवाब पहले दें।

140 करोड़ का भारत, झुकने वाला नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी देने के मामले को लेकर कहा- उनको करने दीजिए, 140 करोड़ का भारत है, झुकने वाला नहीं है।

नई जिम्मेदारी मिलने को लेकर चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार अब बड़े गांव, बड़े शहर हीं नही, छोटे गांव, छोटे शहरों के विकास पर भी जोर देंगे। सरकार को हमारी पूरी टीम मिलकर इसका सुझाव देगी। ताकि विकास निचले स्तर तक पहुंचे।

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI के प्रदर्शन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर में सचिन पायलट पर वाटर कैनन चलाई:NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मोबाइल चोरी, छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर मंगलवार को NSUI ने जयपुर में प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर छात्र सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट समेत पार्टी के कई नेता पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading