☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में मंगेतर के एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। झूठ बोलकर धोखे से उसकी सगाई करवाई गई। दुष्कर्म के दौरान प्रेग्नेंट होने पर आरोपी मंगेतर ने उसका अबॉर्शन करवा दिया। करधनी थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले

.

पुलिस ने बताया- करधनी की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवार की ओर से उसकी शादी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। आरोप है कि मार्च-2025 में शादी के लिए आरोपी का रिश्ता आया था। आरोपी के परिवारजनों की ओर से झूठ बोलकर धोखे से उसकी सगाई करवाई गई। सगाई के बाद आरोपी मंगेतर से उसकी बातचीत होने लगी।

मंगेतर होने के चलते आरोपी ने मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मिलने के बहाने अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। दुष्कर्म के दौरान प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉर्शन करवाया गया। शादी का दबाव बनाने के दौरान झूठ बोलकर सगाई करवाने का पता चला। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading