![]()
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश से रेल यातायात चौथे दिन भी प्रभावित रहा। कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन संचालन बाधित है। इस वजह से सोमवार, 1 सितंबर को अजमेर-जम्मूतवी सहित 10 ट्
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- जम्मू जाने और वहां से लौटने वाली कई अहम ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें राजस्थान से सीधी कनेक्टिविटी वाली अजमेर-जम्मूतवी, बाड़मेर-जम्मूतवी और भगत की कोठी-जम्मूतवी जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं।
1 सितंबर को कैंसिल की गई ट्रेनें
गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19108, उधमपुर-भावनगर टर्मिनस ट्रेन रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन रद्द रहेगी।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे। रेलवे ने साफ किया है कि हालात सामान्य होने पर ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments