![]()
रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 58 एमएम बारिश दर्ज की गई। चेजारा मोहल्ले में बारिश रुकने के बाद एकत्रित बरसाती पानी में छोटे बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आए।
चूरू में शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुई जोरदार बारिश ने शहर की स्थिति बदल दी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 58 एमएम बारिश दर्ज की गई। चेजारा मोहल्ले में बारिश रुकने के बाद एकत्रित बरसाती पानी में छोटे बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आए।
बारिश शनिवार रात साढ़े नौ बजे हल्की फुहारों से शुरू हुई। रात साढ़े 11 बजे के बाद इसने तेज रफ्तार पकड़ ली। यह सिलसिला रविवार सुबह तक जारी रहा। बारिश से शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। चेजारों का मोहल्ला, जौहरी सागर, झारिया मोरी और चांदनी चौक में स्थिति गंभीर रही। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इससे लोगों को रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रमुख सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को अपने मोहल्लों में आने-जाने में कठिनाई हुई। बारिश के कारण मौसम में ठंडक आ गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। जलभराव से प्रभावित परिवारों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments