☜ Click Here to Star Rating



पीलीबंगा में पुलिस ने एक महिला को 50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में पुलिस ने एक महिला को 50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान विजयलक्ष्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ हरी शंकर ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों, हथियारों, जुआ, सट्टा और अन्य अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी रावतसर हंसराज बैरवा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पीलीबंगा थानाधिकारी कैलाश चंद्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश और उनकी टीम ने गश्त के दौरान पीलीबंगा से गोलूवाला रोड पर रोही 9 पीबीएन मंडी पीलीबंगा से विजयलक्ष्मी को पकड़ा।

गिरफ्तार महिला विजयलक्ष्मी पत्नी रमेश कुमार लुहार (40) सेक्टर 06/517, हाल किरायेदार सेक्टर नंबर 07/159 राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन की निवासी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया है।

इस मामले का अनुसंधान थानाधिकारी रावतसर रामचन्द्र कस्वां को सौंपा गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कॉन्स्टेबल कप्तान सिंह और महिला कॉन्स्टेबल सुलेखा शामिल थीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading