तस्वीर ACB के कर्मचारी और रिश्वत मांगने वाले आरोपी ASI की है। कार्रवाई के दौरान ACB का कर्मचारी साधु के वेश में था।
पेड़ के पत्ते पर रकम लिख कर रिश्वत मांगने वाले ASI को ACB ट्रैप किया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जमीन के विवाद को लेकर शिकायतकर्ता के पक्ष में जांच करने की एवज में ASI ने 60 हजार रुपए मांगे थे। इसके बाद 40 हजार में सहमति बनी। बोला- जल्दी करना
इसके बाद ASI को पकड़ने के लिए ACB का एक अधिकारी साधु के वेश में आया। लेकिन, ASI को भनक लग गई रकम जमीन पर फेंक बाइक दौड़ा दी थी। हालांकि, 25 किमी पीछा कर ACB ने पीछा कर पकड़ लिया।
सोमवार को भरतपुर ACB ने बयाना थाना इलाके में कार्रवाई की। ASI उदय सिंह भुसावर थाने में तैनात है। उसे भागते हुए सेवर थाने के लुधवई टोल प्लाजा पर पकड़ा था।
60 हजार की डिमांड की थी
ACB के एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया- शिकायतकर्ता ने 27 सितंबर को भरतपुर ACB से संपर्क करते हुए बताया था कि उसका जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा है। उसने भी भुसावर थाने में परिवाद दिया था। हमने भी पुलिस को परिवाद दिया। दोनों परिवाद की जांच ASI उदय सिंह कर रहे थे। जांच को हमारे पक्ष में करने और हमारे पक्ष में रिपोर्ट भेजने के लिए ASI उदय सिंह 60 हजार रुपए की डिमांड की। ACB ने 28 सितंबर को शिकायत का सत्यापन करवाया।

सफेद टीशर्ट में बैठा उदय सिंह जिसे ACB ने सोमवार को ट्रैप किया था।
रुपए जमीन पर फेंककर भागा
सिंह ने बताया- सत्यापन में 40 हजार रुपए की डिमांड होना पाया गया। जिसके बाद सोमवार को ASI के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की थी। परिवादी को रिश्वत की राशि देने के लिए बयाना इलाके के झामरी गांव में बुलाया गया। जैसे ही परिवादी ने ASI को रिश्वत के पैसे दिए। तभी ASI को शक हो गया और वह पैसे जमीन पर फेंक कर बाइक लेकर काफी स्पीड में भाग निकला। ACB की टीम ने लगातार ASI का पीछा किया और ASI को सेवर के लुधावई टोल प्लाजा पर पकड़ लिया गया।

करंज के पत्ते पर लिखी थी रकम
ACB के एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया- परिवादी जब ASI से मिला तो, उसने अपने पक्ष में जांच करने को कहा। परिवादी बार-बार ASI से पूछता रहा कि सर बताइए कितने में काम होगा।
इसके बाद ASI उदय सिंह ने पास में मौजूद करंज के पेड़ से एक पत्ता तोड़ा और उस पर 60 हजार रुपए लिखकर पत्ते को मरोड़कर परिवादी के पास फेंक दिया। बाद में 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। ASI ने चेतावनी देते हुए कहा कि लेट मत करना नहीं तो, तुम्हारा काम खराब हो जाएगा।
साधु के भेष में गया था ACB का एक कर्मचारी
एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया की ACB का एक कर्मचारी नवरात्र में व्रत रखता है। वह घर पर भी साधु जैसे कपड़े पहनते हैं। कल भी उन्होंने साधु जैसे कपड़े पहने हुए थे। वह भी कार्रवाई के दौरान मौजूद थे। अगर ACB के कर्मचारी पैंट-शर्ट पहनकर जाते हैं तो आरोपी द्वारा उन्हें पहचानने का डर रहता है। इसलिए ज्यादातर कार्रवाई इसी तरह की जाती हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments