![]()
हनुमानगढ़ के रावतसर थाने में चरवाहे के खिलाफ भेड़-बकरियां चराने से रोकने पर किसान पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ।
हनुमानगढ़ के रावतसर में खेत में भेड़-बकरियां चराने से रोकने पर एक चरवाहे ने किसान पर हमला कर दिया। इस हमले में किसान के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। रावतसर पुलिस थाना में आरोपी चरवाहे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड 34 निवासी सुरेंद्र उर्फ महेंद्र (40) पुत्र काशीराम कुम्हार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह घटना 25 सितंबर की शाम को हुई थी।सुरेंद्र उस दिन रावतसर के बाहर 7 केडब्ल्यूडी स्थित श्याम सुंदर बिश्नोई के खेत में काम कर रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे वार्ड 33 निवासी अनिल कुराड़ पुत्र विजयपाल कुराड़ अपनी भेड़-बकरियां चराते हुए उनके खेत में घुस गया।
किसान सुरेंद्र ने खेत को नुकसान होते देख अनिल कुराड़ को खेत से बाहर निकलने को कहा। इस बात से नाराज होकर अनिल कुराड़ ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया। जब सुरेंद्र अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, तो अनिल कुराड़ ने पीछे से डंडे से उनके सिर पर वार किया। सिर पर वार से सुरेंद्र को गंभीर चोट आई और खून बहने लगा, जिसमें 3-4 टांके आए। इसके बाद अनिल कुराड़ ने डंडे से उनके हाथ पर भी वार किया, जिससे हाथ की उंगलियां टूट गईं।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने अनिल कुराड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल अमरसिंह को सौंपी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments