राजस्थान में 44 नए सरकारी प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। गुरुवार को इन स्कूलों को लेकर आदेश जारी हो गए। 28 जिलों में ये स्कूल खुलेंगे। इनमें सबसे ज्यादा चार स्कूल जयपुर शहर में खुलेंगे।
वहीं 7 नए जिलों में भी 10 स्कूलों को मंजूरी मिली है। खास बात यह है कि ये स्कूल इसी सेशन से शुरू हो जाएंगे। इन सभी स्कूल में दो-दो टीचर नियुक्त किए जाएंगे। इन नए स्कूलों के लिए फिलहाल कोई भवन की व्यवस्था नहीं है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, भवन की व्यवस्था होने तक किसी सुरक्षित परिसर में इसी सत्र में इन स्कूलों को शुरू किया जाएगा।
ये सुरक्षित परिसर कोई सरकारी स्कूल या फिर कोई सरकारी परिसर हो सकता है। स्कूल भवन बनाने के लिए जन सहयोग की पहल की जाएगी। यदि जन सहयोग नहीं मिलता है तो समग्र शिक्षा अभियान, नाबार्ड या फिर एमपी-एमएलए के कोटे से भवन का निर्माण होगा।

शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों को लेकर गुरुवार को आदेश जारी किए गए।
जहां नामांकन कम, वहां से जाएंगे टीचर नए स्कूलों में टीचर की व्यवस्था मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को करनी होगी। इसके लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के उन स्कूलों से टीचर्स लगाएंगे, जहां नामांकन कम और टीचर ज्यादा हैं। ऐसे टीचर्स को प्राथमिकता से नए स्कूल में भेजा जाएगा।
राजस्थान में वर्तमान में 19 हजार 600 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। वहीं 48 हजार स्कूल प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर के हैं।
नए जिलों डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और सलूंबर में 2-2 स्कूल खुलेंगे प्रदेश की राजधानी जयपुर में चार नए प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। कई बड़े जिलों और संभाग मुख्यालय तक पर एक-एक स्कूल ही खोलने की घोषणा हुई है।
नए जिले डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और सलूंबर में 2-2 स्कूल खोले जाएंगे। वहीं बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा और फलोदी में एक-एक स्कूल खुलेगा।




Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments