☜ Click Here to Star Rating



दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है।

डीडवाना-कुचामन जिले में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। महिला का शव 20 अगस्त की रात बाजरे के खेत में संदिग्ध हालत में मिला था। इस मामले में पति को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

.

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि महिला की शादी 17 जनवरी 2019 को लालास निवासी सुभाष से हुई थी। शादी के बाद से ही पति सुभाष, ससुर गोपालराम, सास संतोष देवी और जेठानी सरिता दहेज में 5 लाख रुपए और एक कार की मांग करते थे।

पति सुभाष नौकरी का रौब दिखाकर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करता था। वह गाली-गलौज करता और दूसरी शादी की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया। महिला और आरोपियों के मोबाइल नंबरों की जांच की गई। विसरा परीक्षण और मोबाइल डेटा की जांच के लिए नमूने एफएसएल भेजे गए। जांच के आधार पर ससुर गोपालराम (61) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में की गई। इस कार्रवाई में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading