![]()
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र से जनजागरूकता रैली निकाली गई।
करौली में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर बुधवार को जिला अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र से जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंतीलाल मीना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में पीएमओ डॉ. रामकेश मीना और जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रेमराज मीना भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर आत्महत्या रोकथाम के नारे लगाए। उन्होंने लोगों से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होने का आग्रह किया।
रैली के दौरान मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम से जुड़े पंपलेट बांटे गए। एएनएमटीसी प्रिंसिपल कैलाश चंद बैरवा के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी रैली में शामिल हुए।
आयोजकों के अनुसार आत्महत्या एक सामाजिक समस्या है। इसे सिर्फ सामूहिक प्रयासों से रोका जा सकता है। कार्यक्रम में लोगों को संदेश दिया गया कि मुश्किल समय में आत्मघाती कदम न उठाएं। इसकी बजाय परिवार, दोस्तों या विशेषज्ञों की मदद लें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments