ड्रीम अचीवर्स क्लब के तत्वावधान में जयपुर वुमन सोशल एसोसिएशन की ओर से एक बिजनेस मीट का आयोजन किया गया।
महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ड्रीम अचीवर्स क्लब के तत्वावधान में जयपुर वुमन सोशल एसोसिएशन की ओर से एक बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में शहर की 60 से अधिक महिला उद्यमियों, बिजनेस लीडर्स और सामाजिक कार्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल और प्रेसिडेंट मीनाक्षी जैन ने की। इस मीट का मुख्य उद्देश्य महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना, नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करना और व्यावसायिक विकास पर संवाद करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल और प्रेसिडेंट मीनाक्षी जैन ने की।
कार्यक्रम के दौरान प्राणिक हीलर नेहा झुनझुनवाला और मीतू रावत ने एक विशेष सेशन का आयोजन किया, जिसमें मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को संतुलित करने की विधियों को साझा किया गया। इस सेशन ने प्रतिभागियों को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भर दिया।
नई कोर टीम की घोषणा और व्यावसायिक चर्चा
मीट के दौरान मीना सैनी, परवीन हीरा, और दीपिका गुंबर को क्लब की नई कोर टीम में शामिल किए जाने की घोषणा की गई। इसके अलावा उद्यमिता, मार्केटिंग, टीम बिल्डिंग, और ब्रांड ग्रोथ जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चाएं हुईं।
सदस्यों के बीच लकी ड्रा, नेटवर्किंग गेम्स, और फन एक्टिविटीज का आयोजन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा सोलंकी का विशेष योगदान रहा। बैंड बाजा बारात एग्जिबिशन टीम और जयपुर वुमन सोशल एसोसिएशन ग्रुप के सक्रिय सहयोग के लिए विशेष सराहना की गई।
आयोजकों ने बताया कि ड्रीम अचीवर्स क्लब लगातार महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता आ रहा है। यह बिजनेस मीट न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि एकता, सहयोग और ऊर्जा से भरपूर अनुभव भी बनी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments