☜ Click Here to Star Rating



राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश के प्रगतिशील व नवाचारी किसानों को खेती में आधुनिक तकनीक व रूबरू करवाने के लिए विदेश भेजेगी। योजना के तहत सौ किसानों को भेजा जाना प्रस्तावित है। अब तक 75 किसानों का चयन किया जा चुका है। बाकी कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी और विशेषज

.

अब तक सरकार ऐसे किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी के लिए इजराइल भेजती रही है, लेकिन वहां इजरायल-हमास के बीच युद्ध के माहौल और हालात देखते हुए इस बार किसानों को नीदरलैंड और डेनमार्क ले जाया जाएगा। डेनमार्क के लिए 6 अक्टूबर या 8 अक्टूबर से 11 या 13 अक्टूबर तक यात्रा कराई जाएगी। इसी तरह नीदरलैंड जाने वाले किसानों के लिए 13 से 18 अक्टूबर तक का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इस शेडयूल में फेरबदल भी किया जा सकता है। हालांकि इसकी संभावना कम है।

विभाग ने किसानों को तैयार रहने के लिए सूचित कर दिया है। अगर किसी तरह का फेरबदल होता है तो उसकी सूचना किसानों को दे दी जाएगी। विदेशों में इन किसानों को हाईटेक खेती व डेयरी का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

सप्ताह भर के इस भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा सहित सभी संभाग क्षेत्र के किसानों को चुना गया है। 75 फीसदी किसानों का चयन विभागीय स्तर पर हुआ है और 25 प्रतिशत सरकार ने अपने स्तर पर किया है। चयनित किसानों में महिला कृषक के साथ साथ 20 प्रतिशत पशुपालकों को शामिल करने का प्रावधान है। इस बार की सूची में सिर्फ एक महिला किसान का नाम शामिल है।

विदेश जाने वाले किसानों में जयपुर के 12, भरतपुर, जोधपुर, सीकर के 8–8, उदयपुर, भीलवाड़ा व कोटा के 7–7, बीकानेर, श्रीगंगानगर व कोटा 6–6 और सबसे कम 5 किसान जालोर के शामिल हैं। ये सभी किसान खेती में कई प्रकार से नवाचार कर चुके हैं। इनके चयन में सोलर एनर्जी, बूंद–बूंद सिंचाई, फसल चक्र अपनाने, नई किस्में ईजाद करने सहित कई तरह की योग्यता रखी गई थी।

जैविक खेती करने वाले किसान भी होंगे पुरस्कृत

किसानों को विदेश ले जाने के अलावा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार जैविक खेती करने वाले तीन किसानों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत करेगी। इसके लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें ऐसे किसानों का चयन किया जाएगा, जो बरसों से फसलों में केमिकल के छिड़काव की बजाय प्राकृतिक वेस्ट और गोबर से बनाई खाद का उपयोग कर रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading