![]()
चूरू के बीनासर गांव में मूंग की फसल पर कीटनाशक स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत।
चूरू के बीनासर गांव में एक किसान को कीटनाशक स्प्रे करते समय जहर चढ़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय कुमार (52) अपने खेत में मूंग की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान हवा के साथ कीटनाशक उसके शरीर में प्रवेश कर गया।
कीटनाशक के प्रभाव से विजय कुमार को उल्टियां होने लगीं और वे बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत खेत पहुंचे। वे विजय कुमार को निजी वाहन से डीबी अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में ले गए।
इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने विजय कुमार का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिसिन आईसीयू वार्ड में स्थानांतरित कर दिया। वर्तमान में विजय कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments