☜ Click Here to Star Rating



2013 में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए का घाटा देकर छोड़ा था।इसके बाद बीजेपी सरकार ने खर्चे में कटौती कर और वित्तीय अनुशासन अपनाकर उस घाटे को भरने का काम किया।

.

यह कहना है प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का । चतुर्वेदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे थे यहां उन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति और वित्तीय प्रबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया।उन्होंने कहा कि गहलोत के तीसरे कार्यकाल में भी आर्थिक संकट बना रहा, लेकिन वर्तमान में डबल इंजन की सरकार होने से केंद्र से आर्थिक सहायता मिल रही है और प्रदेश की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।

इससे पूर्व चतुर्वेदी ने भाजपा के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट – जेन – जीएसटी रिफॉर्म्स अभियान को लेकर जिला कार्यशाला को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी नए संशोधन को लेकर भी हमें जनता के बीच जाना है और अधिक से अधिक मोदी सरकार की नीतियों का प्रचार—प्रसार करना है। भाजपा का लक्ष्य भारत देश को परम वैभव की ओर ले जाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि भाजपा सेवा पखवाड़ा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक रूप से मनाएगी। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को अपना शत प्रतिशत योगदान देना होगा। सभी कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता की जवाबदेयता सुनिश्चित होनी चाहिए। सेवा पखवाडे के साथ में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी के नए प्रावधान, सांसद खेल महोत्सव को लेकर भी कई आयोजन होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी के माध्यम से राहतों का पिटारा खोला है।इसे जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।

इस अवसर पर विधायक लादूलाल पीतलिया, उदयलाल भडाना, गोपीचंद मीणा, गोपाल खंडेलवाल, महापौर राकेश पाठक, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज , जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा, जिला पदाधिकारी मंजू चेचाणी, कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, अमरसिंह चौहान,अशोक तलाइच, कल्पेश चौधरी, लक्ष्मण सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह मोटरास, राजेंद्र बोहरा, ललिता कंवर, लादूलाल जाट, आरती कोगटा सहित जिलेभर से जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष एवं तीनों अभियानों से जुड़ी जिला टोली, मंडल संयोजक, सहसंयोजक आदि उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading