![]()
कृषि अधिकारी ने खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण किया।
दौसा जिले में इस वर्ष अच्छी बारिश होने से आगामी रबी सीज़न में फसलों का रकबा बढ़ने की संभावना है। क्षेत्र में किसान खरीफ फसलों की कटाई में लगे हुए हैं, आगामी समय में रबी फसलों की बुवाई की जावेगी। इसकी तैयारियों को लेकर सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अशोक
उन्होंने बताया कि किसान फसलों की बुवाई के समय डीएपी उर्वरक के स्थान पर एसएसपी एवं यूरिया उर्वरक का उपयोग करें। इसके अलावा विभिन्न ग्रेड के एनपीके उर्वरकों का भी उपयोग कर सकते हैं। किसान डीएपी उर्वरक पर निर्भर नहीं रहे, किसान अपने खेतों की मिट्टी की जाँच अवश्य करवाए एवं मृदा परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार ही संतुलित मात्रा मे खाद एवं उर्वरकों का उपयोग करें ताकि मृदा की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सके एवं आवश्यकता से अधिक उर्वरकों के उपयोग से होने वाले खर्चे को भी कम किया जा सके।
क्षेत्र में वर्तमान में खाद-बीज विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में एसएसपी, यूरिया एवं एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। डीएपी उर्वरक की भी सप्लाई जिले में लगातार करवाई जा रही है। किसान रबी फसलों के बीजों की बुवाई करने से पूर्व वैज्ञानिक विधि से बीज उपचार अवश्य करें ताकि फसलों में कीट – रोगों के प्रकोप को कम किया जा सके।
जिले में पंजीकृत खाद – बीज विक्रेताओं से ही किसान खाद, बीज एवं दवाई खरीदें एवं बिल अवश्य लेवे। किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में शिकायत करें ताकि अनियमितता करने विक्रेताओं के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments