☜ Click Here to Star Rating


प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 12 के जयपुर चरण की शुरुआत शुक्रवार को सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में हुई। लेकिन पहले ही दिन स्टेडियम में दर्शकों की कमी साफ देखी गई। मैदान के कई हिस्सों में सीटें खाली नजर आई। जिससे आयोजन की रौनक कुछ फीकी पड़ गई। वहीं, मैद

.

प्रो कबड्डी लीग के पहले दिन दर्शकों का टोटा नजर आया।

प्रो कबड्डी लीग के पहले दिन दर्शकों का टोटा नजर आया।

दरअसल, प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 का जयपुर के घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला था। लेकिन टीम को इस मौके पर हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर यह जयपुर की पांच मैचों में तीसरी हार रही। जबकि बुल्स ने छह मैचों में तीसरी जीत हासिल कर ली है। जिसके बाद अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बुल्स की जीत के नायक उनके डिफेंडर रहे, जिन्होंने कुल 13 टैकल पॉइंट्स जुटाए। दीपक संकर ने 5 टैकल के साथ डिफेंस की अगुवाई की, जबकि संजय ने 3 और सत्यप्पा ने 4 अंक बटोरे। रेडिंग में अलीरेजा मीरजाइन ने 8 अंक जोड़े। दूसरी ओर, जयपुर के लिए नितिन ने सबसे अधिक 8 अंक जुटाए, लेकिन टीम का डिफेंस महज 7 अंक ही अर्जित कर सका।

स्टेडियम में आयोजकों के व्यवहार को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की।

स्टेडियम में आयोजकों के व्यवहार को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की।

मैच की शुरुआत में जयपुर 0-2 से पीछे था, लेकिन समाधी और डिफेंस की बदौलत स्कोर बराबरी पर ला दिया गया। नितिन ने दीपक को आउट कर जयपुर को बढ़त दिलाई, लेकिन बुल्स ने जल्दी ही वापसी करते हुए स्कोर 5-5 पर ला दिया।

ब्रेक से पहले बुल्स ने सुपर टैकल के दो मौके भुनाए और जयपुर को आल आउट करते हुए हाफ टाइम तक 16-9 की मजबूत बढ़त बना ली। हाफ के बाद नितिन ने जयपुर की ओर से वापसी की कोशिश की, लेकिन बुल्स के डिफेंस ने उन्हें बार-बार मैट से बाहर रखा। नतीजा यह रहा कि नितिन पूरे मैच में 18 मिनट तक मैदान से बाहर रहे, जिससे जयपुर की वापसी की कोशिशें कमजोर पड़ गईं।

आयोजकों ने मैच के टिकट्स की रेट 300 से 1500 रुपए तय की थी। लेकिन बावजूद इसके दर्शक मैच देखने नहीं पहुंचे।

आयोजकों ने मैच के टिकट्स की रेट 300 से 1500 रुपए तय की थी। लेकिन बावजूद इसके दर्शक मैच देखने नहीं पहुंचे।

हालांकि अंतिम मिनटों में जयपुर ने अंतर कम करने की कोशिश की, लेकिन नितिन की लंबी गैरमौजूदगी और कमजोर डिफेंस की वजह से टीम वापसी नहीं कर सकी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading