![]()
उदयपुर शहर में 13 सितंबर को रखरखाव के चलते शहर के डाकनकोटड़ा क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा प्रतापनगर जलदाय विभाग से जुड़े इलाकों में जलापूर्ति भी बाधित रहेगी।
बिजली निगम के अनुसार शनिवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पावर कट रहेगा। इससे डाकन कोटड़ा जीएसएस से संबंधित क्षेत्र डाकन कोटड़ा, ढोल की पाटी, आर्यों का फला, चोटिया मगरा, भागल, जयश्री कॉलोनी, मॉर्डन वैली, पारसनाथ विहार, रूप नगर, फांदा, गुगरा मगरी, रीचमगरी, खेड़वा फला, सिक्योर मीटर क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
इलेक्ट्रिक फॉल्ट के कारण जलापूर्ति रहेगी बाधित इधर, मानसी वाकल के पंपिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक फाल्ट आने से नगर उपखण्ड सप्तम प्रतापनगर में शनिवार को होने वाली जलापूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि प्रताप नगर, यूआईटी, खेमपुरा, कालका माता, केशव नगर, बोहरा गणेश जी जलाशयों से जुड़े क्षेत्र एवं सुंदरवास की डायरेक्ट सप्लाई प्रभावित होगी। यह जलापूर्ति रविवार को होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments