रेगिस्तानी बाड़मेर में इन दिनों आसमान में बादल छाए है। लेकिन बिन बरसे ही निकल जा रहे है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे है। वहीं रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है। गुरुवार को एक फिर सुबह से उमस बढ़ी है। तापमान भी स्थिर बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31
दरअसल, पश्चिमी राजस्थान में इस बार मानसून जोर हीं पकड़ रहा है। 18-19 जुलाई को मानसून की एक्टिविटी के कारण बाड़मेर-जैसलमेर में बारिश हुई थी। इसके बाद बीते 12 दिनों से मानसून बारिश का इंतजार है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहते है, लेकिन बरस नहीं रहे है। ऐसे में किसानों को बारिश का इंतजार है।

गुरुवार को एक बार फिर उमस बढ़ी है।
कुछ दिन पहले तक उमस थी, लेकिन इस दिनों मौसम में ठंडक है। इससे बादल बनने के बाद बिखर रहे है, बरस नहीं रहे है। किसानों ने बाजरा की बुवाई किए, करीब एक माह होने का है। ऐसे अब फसल को पानी की जरूरत है।
किसान चुतरसिंह का कहना है कि बीते 12-15 दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे है। हर दिन आसमान में बादल छा जाते है। इससे बारिश की उम्मीद जगती है लेकिन शाम-शाम होते निराशा हाथ लगती है। आज उमस बढ़ी है। रात के समय मौसम में ठंडक है।
दिन- रात का तापमान गिरा
जिले में मंगलवार को अधिकतम पारा 34.7 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम पारा गिरकर 3 डिग्री गिरकर 31.8 डिग्र पहुंच गया हे। वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 27.2 डिग्री पहुंच गया।
दो दिन तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज से बाड़मेर में बारिश की एक्टिविटी शुरू होने की संभावना जताई है। इससे आगामी दो दिन तक बाड़मेर सहित आसपास के जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments