![]()
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ नई दिल्ली में त्रिवार्षिक सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें 18 जोनल रेलवे से प्रोडक्शन यूनिट से हजारों की तादाद में रेल कर्मचारी शामिल होंगे।
वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के जोनल महासचिव अशोक शर्मा ने बताया कि दिसंबर 2024-25 के गुप्त मतदान चुनाव में संघ की विजय चुनाव में हुई। जो कि पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारियों के पूर्ण बहुमत और समर्थन से ही सहयोग हो पाया है।
उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे में 325 से अधिक श्रेणियां के रेलवे कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। जिससे वर्ष 2024- 25के दौरान 1320 मिलियन टन से अधिक माल ढुलाई का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसी तरह सभी श्रेणियां के रेलवे कर्मचारियों के समर्पण के कारण रेलवे की आय में भी सुधार हुआ है।
यह है मांगे
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से मजदूर संघ की शुरू से ही मांग चली आ रही है। नेशनल बैंक सन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन OPS को बहाल किया जाए। रेलवे में रिक्त पदों की भर्ती पर से रोक हटाने को लेकर रेलवे में पदों का समाप्तीकरण बंद किया जाए। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित माप दंडो को लागू करना। अतिरिक्त जनशक्ति का प्रावधान सुनिश्चित करें। रनिंग स्टाफ के मामले में 70% किलोमीटर भत्ते को आयकर के दायरे से मुक्त किया जाए। करीब 26 मांगे रेलवे कर्मचारियों की केंद्र सरकार के समक्ष रखी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments