![]()
बेगूं क्षेत्र के किशनपुरा गांव में शुक्रवार को खेत में तेंदुए का नवजात शावक मिला। बताया जा रहा है कि मादा लेपर्ड ने गुरुवार शाम को खेत में दो शावकों को जन्म दिया था। एक को वो अपने मुंह में उठा कर जंगल की ओर चली गई। वहीं दूसरे को मौके पर ही छोड़ गई।
गांव के मोहनलाल ने बताया- मेरे शुक्रवार 4 बजे खेत में काम कर रही एक महिला को अचानक झाड़ियों के पास तेंदुए का बच्चा दिखाई दिया। महिला ने आसपास के लोगों के बताया तो वहां काफी लोग जुट गए। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
मादा लेपर्ड ने दो शावकों को दिया था जन्म
सूचना मिलते ही बेगूं वन विभाग के रेंजर दीपक जसू अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। रेंजर ने बताया- काटूंदा महुपुरा की पहाड़ियों के नीचे बने खेत में मादा तेंदुए ने दो शावकों को जन्म दिया था। जन्म एक दिन पहले हुआ था। मादा तेंदुआ एक शावक को अपने साथ ले गई, जबकि दूसरा शावक खेत में ही छूट गया।
वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर रखा
रेंजर दीपक जसू ने ग्रामीणों को समझाया कि मादा तेंदुआ अपने छोड़े हुए बच्चे को लेने के लिए दोबारा लौट सकती है। इसी कारण विभाग ने शावक को सुरक्षित स्थान पर खेत में ही रख दिया। साथ ही वन विभाग की टीम को मौके पर निगरानी के लिए तैनात किया गया है, ताकि मादा तेंदुआ शावक को बिना किसी बाधा के ले जा सके।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेत के आसपास भीड़ न लगाएं और न ही किसी तरह का शोरगुल करें, जिससे मादा तेंदुआ बच्चे तक आसानी से पहुंच सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments