![]()
जयपुर में अखिल भारतीय यादव महासभा ने जिला कलेक्ट्रेट पर आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के विरोध में प्रदर्शन किया।
जयपुर में अखिल भारतीय यादव महासभा ने जिला कलेक्ट्रेट पर आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के विरोध में प्रदर्शन किया। यह विरोध बिदासर में हुई एक घटना को लेकर किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया- 2 सितंबर को बिदासर में वीर तेजाजी महाराज के कार्यक्रम के दौरान एक विवाद हुआ। रात करीब 3 बजे सांसद बेनीवाल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी कैलाश यादव के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें मंच से नीचे उतारा और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
हरसहाय यादव ने कहा कि बेनीवाल ने पूरे यादव समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने इसे समाज की गरिमा के खिलाफ बताया। एक पुलिस अधिकारी का सार्वजनिक अपमान पूरी पुलिस व्यवस्था का अपमान है।
युवा अध्यक्ष मदन यादव ने बेनीवाल से सार्वजनिक माफी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही माफी नहीं मांगी गई तो यादव समाज के युवा सड़कों पर उतरेंगे।
प्रदर्शन में यादव महासभा के कई पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें जयपुर शहर अध्यक्ष महेंद्र यादव, सांगानेर तहसील अध्यक्ष लल्लू राम यादव, जिला मंत्री गणेश चीतोसया, युवा यादव महासभा जयपुर के अध्यक्ष मुकेश यादव और कोषाध्यक्ष गणेश नारायण यादव शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments