☜ Click Here to Star Rating


पुलिस गिरफ्त में आरोपी हनी(नीचे बैठे हुए )

सीकर की रानोली थाना पुलिस ने नाबालिग लड़के को वारदात करने के लिए देसी कट्टा देने के मामले में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। रानोली पुलिस उसे जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

.

रानोली थानाधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक

QuoteImage

29 नवंबर 2024 को पुलिस टीम ने गोरिया से सांगरवा की तरफ जाने वाले रास्ते पर सड़क के पास बैठे हुए एक नाबालिग लड़के को पकड़ा था। उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिले थे। ऐसे में पुलिस ने हथियार जब्त करते हुए आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

QuoteImage

इन्वेस्टिगेशन में सामने आया था कि जो नाबालिग लड़का था,वह हनी गैंग से जुड़ा हुआ था। हनी गैंग के मुख्य गुर्गे राकेश चौधरी उर्फ हनी (27) पुत्र राजाराम जाट ने ही उसे देसी कट्टा दिया था। नाबालिग अपने साथियों के साथ मिलकर इस कट्टे से कोई वारदात करने की फिराक में था।

थानाधिकारी ने बताया कि राकेश चौधरी उर्फ हनी को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है। राकेश चौधरी उर्फ हनी पर पूर्व में सीकर और झुंझुनू में 10 मुकदमे दर्ज हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading