![]()
डग थाना क्षेत्र के ग्राम धामंदा खुर्द निवासी एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के ग्राम धामंदा खुर्द निवासी एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पूरसिंह (55) पुत्र शिव सिंह सोंधिया गांव के ही धुमाल सिंह के खेत पर सोयाबीन फसल काटने के लिए मजदूरी पर गया था, जहां रविवार दोपहर बाद करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया, ग्रामीणों की मदद से उप जिला अस्पताल डग में इलाज के लिए लेकर आए, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल ने बताया कि मृतक के बेटे शंकर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरे पिता मजदूरी करने गए थे। जो पानी पीने के लिए कुएं के पास गए। ट्रांसफॉर्मर के तार नहीं दिखे। इससे उनके करंट लग गया। वहीं बेहोश हो गए। जिन्हें डग अस्पताल लेकर आए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments