पाली शहर के लाखोटिया के बिहारी घाट पर रविवार सुबह विद्वान पंडितों की देख रेख में पितरों का तर्पण करते हुए यजमान।
पाली में सर्व पितृ अमावस्या पर रविवार अलसुबह शहर लखोटिया तालाब के बिहारी घाट पर समस्त पितृ तर्पण ग्रुप से जुड़े विद्वान पंडितों ने एक साथ सैकड़ों लोगों को पितृ तर्पण करवाया। अलसुबह करीब 5 बजे पितृ तर्पण का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें यजमानों को 10 तरह क

पाली के राणावास गांव के निकट सुकड़ी नदी में पितरों का तर्पण करते हुए ग्रामीण।
वृद्धाश्रम में किया किया पितरों का तर्पण इसी तरह सेवा समिति की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में आश्रम में रहने वाले वृद्वजनों ने अपने दिवंगत परिजनों का सनातन संस्कृति नुसार तर्पण कर सके इसलिए सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम हुआ। सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैथलिया ने बताया कि वृद्वजनों ने अपने-अपने पितरों के लिए मंत्रोच्चार और विधि विधान से तर्पण किया। बुजुर्गों ने कहा कि आश्रम में रहते हुए भी वह अपने बुजुर्गों का श्राद्ध श्रद्धापूर्वक कर पाए। इस दौरान कईयों की आंखें नम हो गई। पंडित रमेश कुमार शर्मा ने विधि विधान से इस तर्पण कार्यक्रम को सुबह सात बजे वृद्धाश्रम परिसर में ही संपन्न कराया।

पाली के वृद्धाश्रम में पितरों का तर्पण करते हुए वृद्ध जन।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments