☜ Click Here to Star Rating


घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस व मौजूद भीड़ व एम्बुलेंस

जालोर में एक ड्राइवर की उसके अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है- युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मारा गया है। पुलिस ने मामले में फिलहाल 3 युवकों को डिटेन किया है।

.

मामला बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के मांडवला का है, जहां आज दोपहर करीब एक बजे सांवलाराम(30) पुत्र हिराराम चौधरी का शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में मिला।

शव को एम्बुलेंस में डालते हुए चिकित्सा विभाग की टीम।

शव को एम्बुलेंस में डालते हुए चिकित्सा विभाग की टीम।

पुलिस बोली- युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हुई बिशनगढ़ थाने के एएसआई भैराराम ने बताया- रविवार की दोपहर सांवलाराम(30) एक बेरे से पानी का टैंकर भर कर आ रहा था। मांडवला श्री शिलेशवर गोशाला के पास वह अपने ट्रैक्टर से गिर गया और टायर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर आगे जाकर बाड़ में जाकर फंसने से रूक गया।

कुछ देर बाद लोगों ने सांवलाराम को रास्ते पर पड़ा मिला तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मांडवला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और जांच शुरू कर दी है।

घटना के मौके पर मौजूद लोगों की भीड़

घटना के मौके पर मौजूद लोगों की भीड़

भाई बोला- उसकी हत्या की, कुचलकर मार डाला चाचा वजाराम चौधरी ने बताया- किसी ने उसे ट्रैक्टर व अन्य वाहन से कुचल कर हत्या की हैं। परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को मौके से उठा लिया था। इसको लेकर नाराजगी है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करने देंगे।

भाई सुजाराम चौधरी ने बताया- उसका भाई सांवलाराम टैंकर में पानी भर कर आ रहा था। इस दौरान दो से तीन आदमी उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठे थे। उन्हीं लोगों ने चलते हुए ट्रैक्टर पर सांवलाराम से लड़ाई की और फिर सूनसान जगह पर गिराकर ट्रैक्टर के टायर से कुचल दिया।

घटना के बाद बेकाबू ट्रैक्टर बाड़ में जाकर रुक गया।

घटना के बाद बेकाबू ट्रैक्टर बाड़ में जाकर रुक गया।

भाई का कहना है- पुलिस ने परिजनों के मना करने के बाद भी मौके से शव को जबरदस्ती उठा कर अस्पताल की मॉर्च्युरी में शव को रख दिया हैं। अब आरोपियों के गिरफ्तारी बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जायेगा।

मौके पर पहुंचे जालोर डीएसपी गौतम जैन ने शक के आधार पर 3 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मृतक सांवलाराम चौधरी। फाइल फोटो।

मृतक सांवलाराम चौधरी। फाइल फोटो।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading