![]()
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी में स्थित चौधरी कानाराम पैराडाइज के सामने से किसान नेता की कार चोरी हो गई। कार चोरी की वारदात कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के दो घंटे बाद जब किसान नेता रामस्वरूप चौधरी कार्यालय पहुंचे तो कार मौके पर से गाय
किसान नेता रामस्वरूप चौधरी ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे वह चौधरी कानाराम पैराडाइज पर अपनी कार को खड़ी कर के पास में गार्डन में काम से चले गए थे। करीब 12 बजे जब वह कानाराम पैराडाइज पर पहुंचे तो कार मौके से गायब मिली। जिस के बाद चौधरी ने कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और सीसीटीवी फुटेज चैक करने के लिए कहा। सीसीटीवी में एक बदमाश सिर पर कमीज को बांध कर कार्यालय में घुसा और कार की चाबी को चुराया जिस के बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज आने पर पत्रकार कॉलोनी थाने को घटना की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करना शुरू किया। किसान नेता रामस्वरूप चौधरी की रिपोर्ट पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने आज पहली एफआईआर चोरी की दर्ज की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments