☜ Click Here to Star Rating


दुर्गा अष्टमी के मौके पर आज उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कन्या पूजन किया। बड़ी संख्या में कच्ची बस्ती की बच्चियां आज दीया कुमारी के सरकारी आवास पर पहुंची। यहां दीया ने नौ बच्चियों की सांकेतिक रूप से पूजा की।

.

उन्होने बच्चियों के पैर धोए, तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई और उनकी आरती उतार उनका पूजन किया। इसके उन्होने सभी बच्चियों को खाना भी परोसा। इस मौके पर दीया कुमारी ने कहा कि हमारे संस्कार, संस्कृति और रीति रिवाज का सभी सम्मान करते है, सब इन्हें जानना भी चाहते हैं।

लेकिन जब तक हम इन्हें निभाएंगे नहीं तो यह चीज आगे कैसे बढ़ेगी। उन्होने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हम इन्ह परंपराओं को आगे बढ़ाए, जिससे आने वाली पीढ़ि भी इन्हें अपना सके।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने सरकारी आवास पर कन्या पूजन के बाद बच्चियों को खाना भी परोसा।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने सरकारी आवास पर कन्या पूजन के बाद बच्चियों को खाना भी परोसा।

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे दीया कुमारी ने कहा कि आज का दिन महिला सशक्तिकरण का दिन है। हमारी सरकार भी केन्द्र सरकार के साथ मिलकर महिलाओं को सशक्त करने के लिए काम कर रही हैं। इस बार हमने गर्भवती महिलाओं को न्यूट्री किट दिए।

बच्चों के पोषण के लिए 3 दिन की जगह हम 5 दिन दूध दे रहे हैं। हम लगातार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि हमने महिला और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चिति करने के लिए भी कई कदम उठाए। हमने अलग से महिला बटालियन की स्थापना की हैं। जो महिला सुरक्षा के लिए काम करती हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading