ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी डीडवाना पुलिस।
डीडवाना उपखंड क्षेत्र के बालिया के पास रेलवे ट्रैक पर तीन दिन पहले मिला एक शव अब तक अज्ञात है। खूनखूना पुलिस ने शव को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व एक ट्रेन के लोको पायलट ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि किमी संख्या 421/3-5 पर ट्रैक के बाईं ओर एक युवक अचानक काली टी-शर्ट पहने हुए ट्रेन के आगे कूद गया।

राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया शव।
ट्रेन रोकने तक वह लगभग 500 से 600 मीटर आगे निकल चुकी थी। जब लोको पायलट मौके पर पहुंचे, तो ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला।
शव के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला है। इससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस लगातार पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है और आसपास के सभी थानों में भी इस संबंध में सूचना भिजवाई गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments