![]()
पार्वती नदी में टर्बिडिटी युक्त पानी बढ़ने से फिल्टर क्षमता आधी रह गई है।
बारां जिले और मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी में टर्बिडिटी (गंदलापन) युक्त पानी की मात्रा अधिक हो गई है।
पाठेडा और अटरू रोड हेडवर्क्स स्थित जल शोधन संयंत्रों की क्षमता प्रभावित हुई है। इसके परिणामस्वरूप जल उत्पादन क्षमता 50 प्रतिशत तक घट गई है। पहले दोनों प्लांट से कुल 23 एमएलडी जल फिल्टर होता था, जो अब घटकर मात्र 12 एमएलडी रह गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार शहर में सप्लाई के लिए मुख्य जल स्रोत हीकड़ और मजरावता इंटेकवेल पार्वती नदी पर स्थित हैं। टर्बिडिटी की अधिक मात्रा के कारण जल शोधन संयंत्र सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। मशीनरी में भी खराबी आने की संभावना बनी हुई है।
पीएचईडी एक्सईएन प्रदीप कुमार ने बताया कि इस स्थिति को देखते हुए बारां शहर में एकांतर व्यवस्था से पेयजल सप्लाई करने का निर्णय लिया गया है। 30 जुलाई को आमापुरा, हाउसिंग बोर्ड, झालावाड़ रोड, नाकोडा, बाबजी नगर, सिविल लाइन, नटराज नगर और अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इन क्षेत्रों में गुरुवार को सप्लाई नहीं होगी।
वहीं, बुधवार को लंका कॉलोनी, सब्जी मंडी, चौमुखा बाजार, शीतला चौक, शाहबाद दरवाजा और अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इन क्षेत्रों में गुरुवार को पेयजल सप्लाई की जाएगी।
पेयजल समस्या होने पर ऑप्शनल व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए उपभोक्ता जिला स्तरीय कंट्रोलरूम फोन नंबर 07453-294754 पर संपर्क कर सकते हैं।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments