सम्मान समारोह के दौरान भूरी पहाड़ी की बालिकाएं।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गवर्नमेंट सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल भूरीपहाड़ी की बालिकाओं ने जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके चलते भूरी पहाड़ी ग्राम पंचायत की ओर से स्कूली बालिकाओं के सम्मान में शुक्रवार को एक

जीत के विक्ट्री साइन दिखाती बालिकाएं।
ग्रामीणों की मेहनत लाई रंग, बेटियों ने जीती ट्राफी
उल्लेखनीय है कि गवर्नमेंट सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल भूरी पहाड़ी की 19 वर्षीय छात्रा टीम ने गुरुवार को खो- खो में पीपलवाड़ा स्कूल को हराकर ट्राफी अपने नाम की थी। भूरी पहाड़ी टीम ने 6-3 से पीपलवाड़ा को हराया था।जिसके बाद यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इससे पहले भूरी पहाड़ी गांव के ग्रामीणों ने भूरीपहाड़ी से लेकर चौथ का बरवाड़ा तक 3 दिन तक निशुल्क कैंटर भेजा था। इस दौरान ग्रामीण पूरी टीम के साथ में रहे और नाश्ता और खाने व्यवस्था अपने खर्चे पर की थी। अब टीम विजयी होने पर ग्रामीणों ने जश्न मनाकर टीम का सम्मान किया है। गौरतलब है कि भूरी पहाड़ी के ग्रामीणों की खेल भावनाओं और बालिकाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किए गए प्रयासों की सभी जगह प्रशंसा हो रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments