![]()
झालावाड़ डीएसटी और पनवाड़ पुलिस ने दो हजार के इनामी डोडा चूरा तस्कर को गिरफ्तार किया।
झालावाड़ जिला स्पेशल टीम और पनवाड़ पुलिस ने एक इनामी डोडा चूरा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमप्रकाश पुत्र नंदकिशोर पनवाड़ का रहने वाला है। वह वर्तमान में कोटा के शिवपुरा में किराए के मकान में रह रहा था।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि कोटा ग्रामीण के एसपी सुजीत शंकर ने 26 अगस्त को आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। यह मामला पुलिस थाना सुल्तानपुर में दर्ज अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की तस्करी से जुड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी को आगे की जांच के लिए कोटा ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी पुलिस थाना दादाबाड़ी कोटा शहर के स्टैंडिंग वारंटी की सूची में भी शामिल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments