![]()
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नारोली डांग मार्ग पर जाम लगा दिया।
करौली के सपोटरा क्षेत्र में सोमवार को नारोली डांग सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चे को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने कार का पीछा कर पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया।
मृतक अभिषेक रिंकू मीणा का पुत्र था और बिलवाड़ की झोपड़ी का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज गति से चल रही थी। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और स्कूली बच्चे को कुचल दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार का पीछा किया। उन्होंने चौड़ागांव के पास कार को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर मौके से भाग निकला। मृतक के शव को उप जिला अस्पताल सपोटरा की मॉर्च्युरी में रखा गया है।
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने नारोली डांग मार्ग पर जाम लगा दिया। वे आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर सपोटरा डीएसपी कन्हैयालाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया।
डीएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा दिया। इसके बाद सड़क पर यातायात फिर से शुरू हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है। घटना से मृतक के परिवार में शोक छा गया है। पूरे गांव में दुख का माहौल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments