नगर परिषद प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच दुकान आवंटन के लिए हुआ समझौता।
बूंदी में बहादुर सिंह सर्किल पेच ग्राउंड में वर्षों से सब्जी बेचकर अपना जीवनयापन कर रहे विक्रेताओं ने दुकानों के आवंटन की मांग को लेकर सोमवार को आंदोलन किया। सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं ने पार्षद देवराज गोचर के नेतृत्व में बहादुर सिंह सर्किल से कुंभा स्
प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद भवन के मुख्य द्वार पर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने “गरीब सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन करो” और “गरीबों का उनका अधिकार दो” के नारे लगाए। उन्होंने थालियां बजाकर रघुपति राघव राजा राम की रामधुनी के साथ प्रदर्शन किया।
कई प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार को धकेलने लगे और ऊपर चढ़ने लगे। पुलिस को इन्हें रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस तनावपूर्ण माहौल में नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल और आयुक्त धर्मेंद्र मीणा स्वयं मुख्य द्वार पर पहुंचे। उसके बाद द्वार खोल दिया गया और सभी प्रदर्शनकारी नगर परिषद भवन में प्रवेश कर गए।
प्रदर्शन के बाद नगर परिषद सभापति कक्ष में पुलिस सुरक्षा के बीच बातचीत हुई। इस वार्ता में सभापति सरोज अग्रवाल, आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा और आंदोलनकारियों की ओर से पार्षद देवराज गोचर, उप सभापति लटूर भाई, राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा, पार्षद संदीप देवगन, प्रेमप्रकाश एवरग्रीन, साबिर खान, पार्षद प्रतिनिधि महेश शर्मा झंडु, कन्हैयालाल बैरवा और पूर्व सहवरित पार्षद राजीवलोचन गौतम, भैरूलाल महावर और सतीश शामिल हुए।

सब्जी विक्रेताओं ने नगर परिषद भवन के सामने लगाया धरना।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ। इसके अनुसार अब सब्जी विक्रेताओं के लिए दुकानों की व्यवसायिक नीलामी की जाएगी। इस समझौते से वर्षों से अपनी आजीविका चला रहे सब्जी विक्रेताओं को दुकानें मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
आवंटन को लेकर लिखित समझौता
बहादुर सिंह सर्किल पेच ग्राउंड में सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन को लेकर आंदोलनकारी और नगर परिषद प्रशासन के बीच में लिखित समझौता हुआ। जिसमें तय किया गया कि आगामी 5 अगस्त को सब्जी विक्रेताओं को दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा और उसके बाद ही आगे की व्यवसायिक नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। सब्जी मंडी स्थापित करने के लिए आगामी दो दिवस में पेच ग्राउंड भूमि पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।आवंटन के साथ सभी सब्जी विक्रेताओं के लिये टीनशेड व थड़े निर्माण की निविदा निकाली जायेगी। सभापति सरोज अग्रवाल ने कहा कि वे स्वयं गरीब सब्जी विक्रेताओं को आंवटन के पक्ष में है। पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने भी सब्जी विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा करने के निर्देश दिये है।
नगर परिषद ने गठित की 14 सदस्यीय कमेटी
नगर परिषद प्रशासन और आंदोलनकारी के बीच बातचीत के बाद सिंह बहादुर सिंह सर्किल पेच ग्राउंड पर दुकान आवंटन के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से 14 सदस्य समिति गठित की गई है। जिसमें नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, उपसभापति लटूर भाई, आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा, राजस्व अधिकारी, सहायक अभियंता,वरिष्ठ प्रारूपकार, आंदोलनकारियों की ओर से पार्षद देवराज गोचर,संदीप देवगन,प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, साबिर खान, सब्जी विक्रेता राजेश सैनी, लालचंद सैनी,आकाश कुमावत, हीरालाल सैनी सम्मिलित है। समिति 5 अगस्त तक बहादुर सिंह सर्किल पेच ग्राउंड में सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन का कार्य संपादित करेगी और दुकान आवंटन के कार्य के संपादन के बाद ही व्यवसायिक नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। पार्षद देवराज गोचर ने कहा कि नगर परिषद ने अभी हमारी मांगे मान ली है, लेकिन 5 अगस्त आवंटन नहीं हुआ तो आन्दोलन को तैयार है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments