☜ Click Here to Star Rating



एरिया डोमिनेशन अभियान में 273 पुलिसकर्मियों की 58 टीमों ने जिलेभर में 355 संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर 90 वांछित और संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया।

करौली में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए गए दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान में 273 पुलिसकर्मियों की 58 टीमों ने जिलेभर में 355 संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर 90 वांछित और संदिग्ध अपराधियों

.

एसपी सोनवाल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में 11 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटी, 2 जघन्य मामलों में वांछित, 2 सामान्य अपराधों में वांछित और एक आदतन अपराधी शामिल हैं। इसके अलावा 2 इनामी अपराधी भी पकड़े गए। इनमें एक पर 10 हजार रुपए और दूसरे पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर और आबकारी अधिनियम के तहत 5 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। अन्य धाराओं में लिप्त 64 अपराधियों को भी हिरासत में लिया गया। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 5 नए मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 387 पब्बे अवैध शराब बरामद की गई और 5 आरोपी गिरफ्तार हुए।

पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ भी कार्रवाई की। एक मामला दर्ज कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। हालांकि इस मामले में आरोपी मौके से फरार हो गया। एसपी सोनवाल ने कहा कि इस तरह के सघन तलाशी अभियान से जिले में अपराधियों में भय का वातावरण बना है। साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। इससे जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading