जैसलमेर। आसमान साफ होने से खिली धूप।
जैसलमेर जिले में मानसून की सुस्ती के बीच तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं पिछले दो दिनों से हवाएं चलने लगी है। पिछले कई दिनों से मानसून रुठा हुआ है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गैर सिंचिंत खेतों में बारिश के अभाव में फसलों को नुकसान होन
मौसम विभाग ने जिले में आगामी चार दिनों के लिए मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि जिले में मानसून कमजोर पड़ गया है। दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मानसून को सक्रिय होने में बाधा आ रही है।

हवाओं के चलने से मिली गर्मी से राहत।
हवाएं चलने से तापमान में आई गिरावट
जैसलमेर जिले में मंगलवार को मौसम साफ रहा। साथ ही हवाएं चलने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ। हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। दरअसल, शहर के लोग लम्बे समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं मगर बारिश नहीं होने से निराश हो रहे हैं। मौसम विभाग ने भी जिले में मानसून की सुस्ती के संकेत दिए हैं।
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मानसून को सक्रिय होने में बाधा आ रही है। इस कारण जिले में मानसून सुस्त हो गया है। जिले में अब 8 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने जिले में आगामी चार दिनों के लिए मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments