![]()
दोवड़ा थाना क्षेत्र के गरडा नई बस्ती में 13 दिन बाद भी हत्या के आरोपियों को सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।
डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के गरडा नई बस्ती में 23 जुलाई को गोविंद कटारा (17) का शव उसके घर के पास एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। युवक के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले थे।
परिजनों ने एक लड़की के परिवार के लोगों पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
घटना के 13 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। इससे नाराज होकर गरड़ा गांव के लोग और मृतक के परिजन पहले दोवड़ा थाने पहुंचे थे। कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
मृतक गोविंद 10वीं कक्षा का छात्र था। उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि वे तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments