☜ Click Here to Star Rating



सरकारी भर्तियों में टीएसपी क्षेत्र की जनसंख्या के अनुपात में पदों के वर्गीकरण की मांग को लेकर डूंगरपुर कलेक्ट्रेट पर DYFI और SFI का प्रदर्शन।

डूंगरपुर में DYFI और SFI ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठनों का आरोप है कि सरकारी भर्तियों में टीएसपी क्षेत्र की जनसंख्या के अनुपात में पदों का वर्गीकरण नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन स

.

DYFI के जिला सचिव नरसिंह बरंडा ने बताया कि राज्य में निकाली जा रही सरकारी भर्तियों में जनसंख्या के अनुसार टीएसपी और नॉन-टीएसपी क्षेत्र में पदों का सही वर्गीकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भर्ती में टीएसपी क्षेत्र के पदों में कटौती की जा रही है।

बरंडा ने आगे बताया कि सरकार समय-समय पर टीएसपी क्षेत्र का विस्तार कर रही है, लेकिन उसके अनुपात में पदों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। इससे टीएसपी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

उन्होंने आरपीएससी द्वारा जारी सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती का उदाहरण दिया। इसमें कुल 6,500 पदों में से 5,504 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र को दिए गए हैं। जबकि टीएसपी क्षेत्र को मात्र 696 पद ही आवंटित किए गए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ सेकेंड ग्रेड ही नहीं, अन्य भर्तियों में भी टीएसपी क्षेत्र को कम पद मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने टीएसपी क्षेत्र में विशेष भर्ती का कैडर बैंच पर भर्ती करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की पात्रता की बाध्यता हटाने की भी मांग की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading