जयपुर में रविवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने वर्षा प्रभावितों को राहत पहुंचाने की प्रगति की समीक्षा की।
जयपुर में रविवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने वर्षा प्रभावितों को राहत पहुंचाने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के
अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की गई। राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति, फसल नुकसान के सर्वेक्षण और बीमा दावों की समीक्षा भी की गई।
पटेल ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने राहत सामग्री और चिकित्सा सेवाएं तुरंत उपलब्ध कराने को कहा। फसल और पशु नुकसान का सही आकलन कर प्रभावितों को समयबद्ध सहायता देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को पंप सेट और मोटर लगाकर जल्द से जल्द पानी की निकासी करने को कहा। जिन लोगों के घरों में पानी भरा है, उनके लिए ऑप्शनल आश्रय स्थल की व्यवस्था करने और भोजन-पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी के साथ क्षेत्र में पानी भराव से दुर्गंध व बीमारियां फैलने की आशंका को देखते हुए फॉगिंग व जीवाणुनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाए।उन्होंने प्रभावितों को सरकार की तरफ से आश्वस्त किया कि पानी भराव से हुए नुकसान का सर्वे करवाकर यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
बैठक में पंच-गौरव अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं व गतिविधियों की समीक्षा की गई। आमजन तक संदेश पहुंचाने और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गांव चलो अभियान, शहर चलो अभियान एवं सहकारिता सदस्यता अभियान की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित समयसीमा में योजनाओं एवं अभियानों को मूर्त रूप दें।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा, जयपुर नगर निगम जयपुर हेरिटेज की आयुक्त निधि पटेल, आयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, यातायात पुलिस उपयुक्त सुमित मेहरड़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) गोपाल सिंह शेखावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) संतोष मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) मुकेश कुमार मूंड, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) देवेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दूदू)गोपाल परिहार सहित जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम ग्रेटर व हेरिटेज, जिला परिषद, पुलिस प्रशासन, रीको, पर्यटन, आरएसआरडीसी, उद्योग विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पशुपालन, आईटी, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण, जेवीवीएनएल, सहकारिता एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments