![]()
डीडवाना-कुचामन के हनुमान सिंह भोमियासा संस्थान में 117 युवाओं ने सीखे गीता के कर्मयोग से जीवन जीने के गुर।
डीडवाना कुचामन जिले के रताऊ स्थित हनुमान सिंह भोमियासा संस्थान में साधना संगम संस्थान द्वारा चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 4 से 7 सितंबर तक चला।
लाडनूं प्रांत प्रमुख विक्रमसिंह ढींगसरी के संचालन में आयोजित इस शिविर में 117 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में युवाओं को गीता में वर्णित कर्मयोग और वैराग्य पर आधारित दिनचर्या का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षणार्थियों की दिनचर्या सूर्योदय से पूर्व शुरू होती थी। इसमें योगासन, खेलकूद, हवन और बौद्धिक सत्र शामिल थे। रात्रिकालीन कार्यक्रमों के माध्यम से अनुशासित जीवन और सेवा भाव का प्रशिक्षण दिया गया।
खामियाद, धुड़ीला, नंदवाण, भंडारी, डढेल, रताऊ समेत 18 गांवों के युवाओं ने शिविर में भाग लिया। शिविर की व्यवस्था में रताऊ सरपंच हुकुम सिंह और भोमियासा संस्थान परिवार का विशेष योगदान रहा।
नागौर संभाग प्रमुख शिंभू सिंह आसरवा, कैलाश सिंह, जुगल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति शिविर में उपस्थित रहे। संघ पिछले 78 वर्षों से ऐसे शिविरों के माध्यम से राष्ट्र और समाज के लिए सुसंस्कारित युवा तैयार कर रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments