![]()
बारां में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिला हाड़ौती खेल रत्न व गौरव सम्मान।
बारां में स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा विकास समिति ने रविवार को हाड़ौती खेल रत्न व हाड़ौती खेल गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया। जानकी फोर्ट गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में संभाग भर से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।
बारां विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि जिले में खेलों के विकास के लिए कलमंडा के पास 28 बीघा भूमि आवंटित की गई है। श्रीराम स्टेडियम में मॉडर्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा ने खेलों के विकास के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सतीश अरोड़ा और अजीत सिंह माथनी को खेल भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। हितेष खंडेलवाल और अंशुल व्यास को समाज सेवा में योगदान के लिए बदलाव के राहगीर सम्मान दिया गया।
समारोह में पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, भारतमाता फिजिकल कॉलेज के निदेशक मजीद मलिक कमांडो, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, कैट के प्रदेश अध्यक्ष मनोज ड्रोलिया, राजस्थान फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिय़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इन्हें मिला हाडौती खेल रत्न सम्मान संस्था के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया कि कोटा की राष्ट्रीय खिलाड़ी तन्वी सिंह, हिना बानो, रानी बैरवा, परी, राजवर्धन सिंह हाडा, अंजलि बैरवा, अंकित बैरवा, फिजा हुसैन, साक्षी केवट, शिरीन खानम, तानिया राठौर, यशस्वी सिंह राजावत, प्रिंस नादानी सम्मानित किए गए। बारां के राष्ट्रीय खिलाड़ी भविष्य नागर, यशवीर सिंह, जेद अफ्फान, महावीर सुमन, मनीष सेन, सूफी अली, आयुष जांगिड़, अर्नव सालवी, कविता मीणा, विधान उपाध्याय, प्रदीप चौरसिया व देवेश मेहरा का सम्मान किया गया। बूंदी की राष्ट्रीय खिलाड़ी निशा गुर्जर, राजेंद्र सोनी, हिमांशु गोचर, सिद्धिका सैनी, प्रियांशी सैनी का खेल रत्न से सम्मान किया गया। साथ ही संभाग के 45 प्रशिक्षकों को बेहतरीन सेवाओं के लिए हाडौती खेल गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments