![]()
जोधपुर। रेलयात्रियों के लिए राहत भरी दो बड़ी खबरें आई हैं। रामदेवरा मंदिर के दर्शनों के लिए 9 अगस्त को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं अब उधमपुर एक्सप्रेस की संपूर्ण यात्रा इलेक्ट्रिक इंजन से होगी।
रामदेवरा यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार रेल प्रशासन ने रामदेवरा मंदिर के दर्शनार्थ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार, 9 अगस्त को जोधपुर-रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 04833/04834) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूर्णत: अनारक्षित रहेगी।
इसमें ट्रेन संख्या 04833, जोधपुर से 9 अगस्त की सुबह 9:50 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04834, उसी दिन 3:20 बजे रामदेवरा से चलेगी और शाम 7:15 बजे जोधपुर लौट आएगी।
ट्रेन का रूट राइका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानिया, ओसियां, मारवाड़ लोहावट तथा फलोदी स्टेशनों से होकर जाएगा। इसमें 8 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे होंगे और सभी डिब्बे अनारक्षित रहेंगे।
उधमपुर एक्सप्रेस अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक इंजन से
ट्रेन यात्रियों के लिए दूसरी महत्वपूर्ण खबर जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने साझा की। उन्होंने बताया कि भावनगर से शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) तक चलने वाली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19107/19108) अब शुरू से आखिर तक इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।
अब तक यह ट्रेन भावनगर से जोधपुर तक इलेक्ट्रिक इंजन और फिर जोधपुर से आगे डीजल इंजन से चलती थी। नए बदलाव के बाद ट्रेन को इंजन बदलने में लगने वाले समय की बचत होगी और यात्रियों को तेज व सुविधाजनक सफर मिलेगा।
यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस, जोधपुर, फलोदी, कोलायत, लालगढ़ और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) के बीच सप्ताह में एक बार संचालित होती है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments