☜ Click Here to Star Rating


बिजनेस ऑफ ज्वेलरी का शुभारंभ भारत अंतर्राष्ट्रीय आभूषण शो के दौरान किया गया।

रत्न और आभूषण उद्योग के लिए ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए बिजनेस ऑफ ज्वेलरी (BOJ) का शुभारंभ भारत अंतर्राष्ट्रीय आभूषण शो (IIJS) के दौरान किया गया। यहां जयपुर की नामचीन ज्वैलरी जगत की हस्तियां मौजूद रही। यह मंच आभूषण पत्रकारिता को नए दृष्टिकोण, वैश्

.

यहां जयपुर की नामचीन ज्वैलरी जगत की हस्तियां मौजूद रही।

यहां जयपुर की नामचीन ज्वैलरी जगत की हस्तियां मौजूद रही।

गुंजन जैन की ओर से स्थापित बिजनेस ऑफ ज्वेलरी का उद्घाटन समारोह प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति से खास बन गया। मुख्य अतिथि के रूप में किरीट भानसाली, चेयरमैन GJEPC और प्रमोद डेरेवाला, नेशनल चेयरमैन – नेशनल जेम एंड ज्वेलरी काउंसिल ऑफ इंडिया मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निरव भानसाली (कन्वेनर – नेशनल एग्जीबिशन, GJEPC), सचिन जैन (रीजनल सीईओ – WGC इंडिया), निर्मल बर्डिया (डायरेक्टर, RMC जेम्स इंडिया लिमिटेड), राजू मंगोड़ीवाला (उपाध्यक्ष, ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर) और कमल कोठारी (कोषाध्यक्ष, JJS) भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर संस्थापक गुंजन जैन ने कहा कि यह सिर्फ एक मैगज़ीन नहीं, बल्कि एक मूवमेंट है। हमारा लक्ष्य भारतीय आभूषण उद्योग की कहानी को वैश्विक मंच तक पहुंचाना है, खासकर जयपुर जैसे डिजाइन-समृद्ध क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना। बिजनेस ऑफ ज्वेलरी प्रिंट मैगजीन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और अंतरराष्ट्रीय लेखकों के साथ कला, नवाचार और इंडस्ट्री की गहरी समझ को आगे बढ़ाने का काम करेगा। यह मंच निवेशकों, डिजाइनर्स और ज्वेलरी प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनने का वादा करता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading