टीचर और अधिकारियों का निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
झालावाड़ में टीचर और अधिकारियों का निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर मिनी सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर और शिक्षा मंत्री के नाम एडीएम अभिषेक चारण को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में बकानी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल धोबड़ियाखुर्द के शिक्षक चंदन कुमार चतुर्वेदी का निलंबन रद्द करने की मांग की गई। चतुर्वेदी अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि पिपलोदी स्कूल भवन गिरने की घटना के बाद चतुर्वेदी ने वैध और न्यायोचित मांगें रखी थीं। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चिंता जाहिर की थी। इसके बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
संगठन का कहना है कि चतुर्वेदी ने कोई गैरकानूनी कार्य नहीं किया और न ही किसी संवैधानिक अधिकारी का उल्लंघन किया। उन्होंने कानूनी सीमाओं के भीतर रहकर शांतिपूर्ण तरीके से वाजिब मांगें रखीं और पिपलोदी स्कूल भवन ढहने की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने चतुर्वेदी पर राज्य सरकार के विरुद्ध गलत बयानबाजी करने और भ्रामक प्रचार फैलाने के आरोप लगाए थे। संगठन का कहना है कि अतिवृष्टि और आपदा की स्थिति में इस प्रकार की घटना का पूर्वानुमान लगाना किसी भी शिक्षक या अधिकारी के लिए संभव नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने चतुर्वेदी का निलंबन तत्काल रद्द करने के साथ-साथ पिपलोदी स्कूल के पांचों शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अन्य निलंबित अधिकारियों के निलंबन की निष्पक्ष जांच करवाकर उन्हें बहाल करने की मांग की है। साथ ही, पिपलोदी स्कूल हादसे में दिवंगत हुए बच्चों के परिवारों और घायल बच्चों को उचित मुआवजा राशि शीघ्र देने की भी मांग की गई है।

विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने प्रदर्शन किया।
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने किया प्रदर्शन
शिक्षक तबादला नीति लागू कर ट्रांसफर करने, तृतीय वेतन श्रंखला अध्यापकों की पदोन्नति, प्रति वर्ष एक जुलाई से पूर्व सभी स्कूलों को भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने सहित शिक्षकों के सभी कैडर की प्रमुख मांगों को लेकर शिक्षा विभाग से की गई वादा खिलाफी को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने प्रदर्शन किया। प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार श्रृंगी, जितेश कश्यप, बद्रीलाल मेहता, भूरालाल रैगर, जितेंद्र कुमार झाकल, धन सिंह शक्तावत, दिलीप कहार, हेमंत चौरसिया, हरीश पारेता,बसंत कुमार वर्मा,सुभाष क्षोत्रिय, सियाराम भील सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments