![]()
इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते भीलवाड़ा शहर के कुछ एरिया में आज सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक, जबकि कुछ ग्रामीण एरिया में 8 बजे से 11 बजे तक कुछ में दोपहर 12 बजे तक तो कुछ ग्रामीण एरिया में शाम 4 बजे से 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
एवीएनल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि भीलवाड़ा लेबर कॉलोनी, पीएचईडी, पांसल चौराहा, जवाहर नगर, बैंक ऑफ बड़ौदा, दैनिक भास्कर, एबीआई बैंक, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र, प्रताप नगर स्कूल, ए, बी, सेक्टर आजादनगर, ला ईडन होटल, देव छाया, एसके प्लाजा, आजादनगर चौराहा, मूंदड़ी के बालाजी, संचेती कॉलोनी, दधिमती मंदिर आजादनगर, पुर रोड क्षेत्र में गुरुवार को सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह आटूण, हलेड़, हीरा कॉलोनी, हलेड़ औद्योगिक क्षेत्र, स्वरूपगंज, झोपडिया, फागना का खेड़ा, रुपालिया, दलेल सिंह जी का खेड़ा, पातलियास, कुम्हारिया, आमलीगढ़, महेशपुरा, रूपाहेली, धांगड़ास, ब्रह्मपुरी, गोविंद सिंह जी का खेड़ा, कांदा में गुरुवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सुवाणा, अगरपुरा चौराहा, सुवाणा इंडस्ट्रिया एवं आस पास का क्षेत्र में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।हमीरगढ़ क्षेत्र में शाम 4 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments