![]()
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती घायल।
पाली में घर में सो रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। इलाज के लिए गुरुवार अलसुबह बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
.
जानकारी के अनुसार पाली शहर के बापू नगर ने रहने वाले 28 साल के कल्पेश पुत्र नरेश गुरुवार सुबह घर में सो रहा था। इस दौरान सुबह करीब 4 बजे खिड़की से सांप कमरे में घुसा और नींद में सो रहे कल्पेश को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments