![]()
धौलपुर में युवक की गोलीमार कर हत्या करने के दो आरोपियों को बसेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विवेक ठाकुर और अंकित उर्फ लुक्का को पकड़ा गया है।
घटना 23 सितंबर 2025 की है। मृतक अमन ठाकुर नगला दरवेशा में एक दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान बसेड़ी की तरफ से दो बाइक पर सवार छह लोग आए। इनमें अंकित उर्फ लुक्का और विवेक भी शामिल थे। आरोपियों ने अमन के साथ मारपीट की और उसके पेट में गोली मार दी। घायल अमन को धौलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के निर्देशन में थानाधिकारी बृजेश कुमार मीना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपी अपने घर के पास एक मकान में छिपे हुए थे। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी मकान की छत पर चढ़ गए और कूदने की कोशिश में घायल हो गए।
विवेक ठाकुर (20) पूठपुरा का रहने वाला है। अंकित उर्फ लुक्का (22) भी पूठपुरा का ही निवासी है। दोनों आरोपियों को प्राथमिक इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments