फैक्ट्री गैट के बाहर प्रदर्शन करते मजदूर।
भीलवाड़ा में संगम इंडिया फैक्ट्री के यूनिट गेट के बाहर गुरूवार को बड़ी संख्या में मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने पहले म
गेट के बाहर धरना प्रदर्शन मामला हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बिलिया कलां स्थित संगम इंडिया यूनिट से जुड़ा है। यहां गुरूवार को फिर श्रमिकों का आक्रोश फूट पड़ा। महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में मजदूरों ने यूनिट गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

फैक्ट्री के अंदर बातचीत के बाद प्रदर्शन करते मजदूर।
बढ़ाए भत्ते को फिर से घटा दिया श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने पहले महंगाई भत्ता बढ़ाने पर सहमति जताई थी, लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी उसे लागू नहीं किया गया। उल्टा, कुछ समय के लिए बढ़ाए गए भत्ते को पुनः घटा दिया गया, इससे मजदूरों में नाराजगी है।
मजदूर बोले— हमारा शोषण किया जा रहा श्रमिक नेताओं ने बताया कि हम दिन-रात फैक्ट्री में खून-पसीना बहाकर मेहनत करते है, ताकि परिवार का पालन-पोषण हो सके। लेकिन प्रबंधन बार-बार हमारे हक पर कुठाराघात करता है।मजदूरों का शोषण कर यूनिट प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा है। अगर समय रहते हमारी मांगें नहीं मानी गई तो संघर्ष को और व्यापक किया जाएगा।

बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरने प्रदर्शन में शामिल हुई।
जब तक मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा धरनास्थल पर श्रमिकों ने चेतावनी दी कि जब तक महंगाई भत्ते में वास्तविक वृद्धि लागू नहीं होती और शोषण की नीति खत्म नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। मजदूरों ने साफ कहा कि यह लड़ाई सिर्फ हमारे हक की नहीं बल्कि हमारे परिवार के भविष्य की है। अगर बार-बार हमें सड़क पर उतरना पड़ा तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

मजदूरों से समझाइश के प्रयास भी किए जा रहे है।
पुलिस पहुंची, फैक्ट्री गेट पर मोर्चा संभाला इधर सूचना के बाद हमीरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर फैक्ट्री गेट पर मोर्चा संभाला। वहीं श्रमिकों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो मजबूरन उग्र कदम उठाना पड़ेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments